देहरादून। भाजपा तथा बसपा के लोगों ने बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर आगामी चुनाव में पार्टी का हाथ मजबूत करने का वादा किया। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बडी संख्या में भाजपा तथा बसपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोडकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बडी संख्या में भाजपा तथा बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं श्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नये साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री भुल्लर, जयवीर, जमाल, बुली शाह, भीम सिंह आदि प्रमुख थे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, कै0 बलवीर सिंह रावत, मेजर हरिसिंह चैधरी, राजेन्द्र भण्डारी, आशा टम्टा, रघुवीर सिंह बिष्ट, शांति प्रसाद भट्ट, शांति रावत, गरिमा दसौनी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।