ज्योति रौतेला का अनोखा विरोध – भाजपा कार्यालय का गौमूत्र व गोबर से शुद्धिकरण
देहरादून, 3 सितम्बर 2025

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस ने बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया और गौमूत्र व गोबर से भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण किया।
उन्होंने आंकड़े तरफ इशारा करते हुए कहा कि
• NARI 2025 रिपोर्ट के अनुसार देहरादून देश के शीर्ष 10 असुरक्षित शहरों में शामिल है।
• सुरक्षा स्कोर: 60.6% (राष्ट्रीय औसत 64.6%)
• दिन में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएँ: 70%
• रात में सुरक्षित महसूस करने वाली महिलाएँ: 44%
• सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न झेलने वाली महिलाएँ: 50%
• पुलिस में भरोसा रखने वाली महिलाएँ: केवल 25%
• NCRB 2022 रिपोर्ट के अनुसार:
• उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,337 मामले दर्ज हुए।
• इनमें से 867 बलात्कार और 637 बाल यौन शोषण (POCSO) के मामले शामिल हैं।
• यह आँकड़ा 2021 से 907 मामले अधिक है।
• राष्ट्रीय स्तर पर 2020 से 2022 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर में 12.9% की वृद्धि हुई है (58.8 से बढ़कर 66.4 प्रति लाख महिलाएँ)।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यालय का गौमूत्र और गोबर से शुद्धिकरण करना हमारी मजबूरी थी। जब NARI 2025 रिपोर्ट देहरादून को देश के सबसे असुरक्षित शहरों में गिनाती है और NCRB के आँकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हर साल बढ़ रहे हैं, तो सवाल उठाना ही होगा।
दिन में 70% महिलाएँ खुद को सुरक्षित मानती हैं लेकिन रात में यह भरोसा केवल 44% रह जाता है। 50% महिलाएँ सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न झेल चुकी हैं और केवल 25% को ही पुलिस पर भरोसा है।
2022 में 4,337 मामले दर्ज हुए, जिनमें 867 बलात्कार और 637 बच्चों के खिलाफ यौन अपराध थे। क्या यह बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है? भाजपा सरकार आँकड़े छिपाकर पीठ थपथपा रही है, जबकि महिलाएँ त्रस्त हैं। हमारा यह प्रतीकात्मक शुद्धिकरण भाजपा सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास है।”
वहीं प्रदर्शन में रंजीत रावत ने भाजपा सरकार जमकर हल्ला बोला और कहा कि पूरे प्रदेश में जितने भी महिला उत्पीड़न के मामले हो रहे है उन सभी मामलो में भाजपा के मंत्री, विधायक कार्यकर्त्ता लिप्त है।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति असंवैदनशील है आये दिन महिला उत्पीड़न में भाजपा के मंत्री, विधायक, कार्यकर्त्ता और कई वीआईपी शामिल होने कि सूचना मिल रही है मगर प्रदेश के मुखिया खुद कि पीठ थपथापा रहे है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न, बलात्कार कि घटनाये नित दिन आ रही है मगर मुख्यमंत्री जी धाकड़ धामी का धाकड़ अंदाज़ इन किसी भी मामले में नहीं दिख रहा है भाजपा का बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के नारे कि पोलखोल खुल गई है भाजपा सरकार में महिलाएं त्रस्त और भाजपाई मस्त है।
इसलिए अवसर पर पूर्व विधायक सल्ट रंजीत रावत जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व विधायक हरक सिंह रावत जी, वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजमा खान जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल, आदि सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।